हिन्दी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 सितंबर 2016

हिन्दी प्रेम

                 हिन्दी भाषा दुनिया की सब से सरल और सुगम भाषा है।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ये वादे भी भी हर साल किये जाते हैं कि,अब सभी काम काज हिन्दी में ही किये जायेगें।बात फिर आई गई हो जाती है।हिन्दी पखवाड़ा मनाये जाने का भी चलन है।पर वास्तव में ऐसा हो नही पाता जैसा हिन्दी प्रेम दिखाया जाता है।आज के वर्तमान युग में भी हिन्दी भाषा की महत्ता किसी भी मायने में कम नही है ज़रूरत सिर्फ इस बात की है कि हमें सभी काम काज और बोल चाल में हिन्दी भाषा का प्रयोग गर्व के साथ करना चाहिए ।शासन स्तर पर भी सभी आधिकारिक पत्र और काम हिन्दी भाषा में किये जाने की ज़रूरत है।जाने क्यों ये मानसिकता घर किये हुए बेठी है कि,हिन्दी के प्रयोग से हम पिछड़े कहलायेंगे।हिन्दी के महत्व को समझते हुए।गर्व से हिन्दी भाषा का प्रयोग करने की आदत डालें।आज समय की ज़रूरत है हिन्दी भाषा का प्रयोग।