मरीज़ परेशान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मरीज़ परेशान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

मरीज़ परेशान...

                              सरकारी अस्पतालों की बदहाली की खबरें आये दिन अखबारों में पड़ने को मिल जाती हैं।मरीज़ परेशान प्रशासन हैरान! क्या करें।मरीज़ को समय पर उपचार नही मिल रहा है।अस्पताल प्रबंधन के भी अपने तर्क हैं।उनका कहना है स्टाफ पर्याप्त नही है,फिर भी हम समय से अधिक ड्यूटी कर रहे हैं।शिकायतें अपनी जगह वैसी के वैसी हैं।समझने की ज़रूरत नही है कि,कहीं न कहीं तो दिक़्क़त है।खेर छोड़िये ये बात तो सभी जानते हैं कि,समाज का वोह तबक़ा सरकारी अस्पतालों की शरण लेता है जो,निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज नही करा पाता है शासन की सभी योजनाएं भी इसी तबके के लिए हैं फिर उसी को उनका लाभ क्यों नही मिल पाता है।बात चिंताजनक है।ज़रूरी क़दम उठाने की ज़रूरत है।जिससे सरकारी अस्पतालों से जनता त्रस्त ना रहै।बल्कि जनता का विश्वास सरकारी अस्पतालों पर बना रहे।