एक दिया... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एक दिया... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 अक्तूबर 2016

एक दिया शहीदों के नाम....

 एक दिया शहीदों के नाम......
एक दिया शाहीदों के नाम

          आज सम्पूर्ण भारत में दीपों का पर्व दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है.लोग एक दूसरे को इस महत्वपूर्ण पर्व की बधाइयां दे रहे हैं,हर तरफ खुशी का माहोल है,खासकर सोशल साईट whatsapp,twitter,facebook आदि पर ट्रेफिक बहुत ज़्यादा है,यहां भी बधाईयों और शुभ कामनाओं का खूब आदान प्रदान हो रहा है.इस दीपावली की खास बात ये है कि,हर देश वासी, सीमाओं पर हमारी हिफाज़त करते हुए,शहीद हुए जवानों को भी नमन कर रहा है.एक दिया आज शहीदों के भी नाम का जलाया जा रहा है.ये त्यौहार पूरी तरह से देश भक्ति में डूबा हुआ है,हर किसी के मन में अपने देश के जवानों के लिए श्रद्धा और सम्मान है.

                      वैसे तो भारत त्यौहारों का देश है,यहां विभिन्न समुदाय,ज़ाति धर्म के लोग बड़ी ही एकता और मित्रता के साथ रहते हैं,और अपने-अपने त्यौहार अपने तरीके से मनाते हैं,पर इस बार दीपावली का ये त्यौहार प्रेत्यक देश वासी के लिए खास है.सभी मित्रों,सहभागियों,सहपाठियों और सोशल साईट के group संचालकों और मेम्बर्स को इस लेख के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.इस लेख को लिखने के लिए राकेश भारती जी के पोस्ट किये गए चित्र का सहयोग लिया गया है.हर तरफ रोशनी और उजियारा है.पूरा देश रोशन है,यही कामना और प्रार्थना भी है कि,दीपावली के दिन की तरह, रौनक और खुशियाँ सभी की ज़िन्दगी में सदैव रहैं.