ग्राम सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग्राम सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 अक्तूबर 2016

ग्राम सभाएँ आयोजित होंगी.....

 
                मध्य प्रदेश में सुवच्छता की तरफ कुछ अधिक ही ध्यान दिया जा रहा है। 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सुवच्छता पखवाड़ा मनाये जाने की योजना है।इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।विकासखण्ड स्तर पर भी सुवच्छता अभियान के सफल आयोजन की पूरी तैयारी की गई है।सम्बंधितों की ड्यूटी लगाई गई है।नोडल अधिकारी बनाये गए है।ग्राम सभाएं आयोजित की जाना है।जिसके माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम जनता को दी जायेगी।इस पखवाड़े में सरकारी स्कूलों पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की योजना है।स्कूलों की साफ सफाई पेंटिंग आदि किये जाने के निर्देश हैं।छात्र,छात्राओं को निबन्ध,रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से सुवच्छता का महत्व समझाया जायेगा।ग्रामों की भी सुवच्छता पर ध्यान केंद्रित किये जाने की योजना है।वास्तव मे सरकार का ये अच्छा प्रयास है।पर देखने वाली बात ये है कि,इस सुवच्छता पखवाड़े में ज़मीनी स्तर पर शासन की मनशा अनुसार कार्य हो पाते हैं अथवा नही? सुवच्छता पखवाड़े को लेकर आम-जन में तो उत्साह है,अब ये उत्साह ही शायद लोगों को सुवच्छ रहने और सुवच्छ ग्राम की कल्पना को साकार करने के काम आएगा।गौरतलब बात ये है कि,पिछले कुछ समय से हमारे देश में सुवच्छता को बहुत अधिक महत्व दिया जाने लगा है।सुवच्छता का ये महत्व ही लोगों को सुवच्छ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।देश के विकास के लिए,यह महत्वपूर्ण भी है।