बच्चों की खुशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बच्चों की खुशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

बच्चों के लिए खुशी का पर्व


                        आज बच्चों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का दिन है।कोई भी त्योहार बच्चों के लिए खुशी का दिन होता है।आज की भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में आदमी इतना व्यस्त रहता है कि,अब उसके लिए किसी भी चीज़ का ज़्यादा महत्व रहा नही है।इस व्यस्तम जीवन में आदमी इतना व्यस्त है कि उसके पास किसी के लिए भी समय नही है।भारत एक ऐसा देश है जहां अनेकों तीज त्योहार बड़े ही उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाये जाते हैं।ईद का पर्व भी एक ऐसा ही पर्व है इस दिन सभी लोग सारे गिले शिकवे मिटा कर एक दूसरे के लगते हैं।बच्चों को इन त्योहारों की सब से ज़्यादा खुशी होती है।सही मायनों में ईद का दिन बच्चों के लिए खुशी का पर्व होता है।