सी एम हेल्प लाईन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सी एम हेल्प लाईन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 नवंबर 2016

सी.एम.हेल्प लाईन पेंडेंसी समाप्त.....


                     सी.एम.हेल्प लाईन, विकासखण्ड में जी का जन्जाल बनी हई थी.लगातार शिकायतें लेविल-4 पर पहुँच रही थी,जिससे ज़िले के आंकड़े भी बिगड़ रहे थे.जनपद शिक्षा केंद्र के नवीन बी.आर.सी,श्री नरेश रघुवंशी ने विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक का प्रभार ग्रहण करते ही,सी.एम.हेल्प लाईन की शिकायतों पर खास तवज्जो दी,जिसके कारण आज की स्तिथि में सिरोंज विकास खण्ड की सी.एम.हेल्प लाईन की शिकायतों की पेंडेन्सी समाप्त हो गई है.



               विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश रघुवंशी ने सी.एम. हेल्प लाईन की शिकायतों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया,सम्बंधितों को मोबाईल पर सूचित भी किया गया,और तहसील कार्यालय में शिकायतों का निराकरण करने हेतु आज एक शिविर भी आयोजित किया.जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत विदिशा भी उपस्थित हुए,और सभी पेंडिंग शिकायतों का निराकरण किया गया,जिसकी प्रशंसा भी की जा रही है.

                 आज का दिन बड़ा गहमा-गहमी से भरा हुआ था,जहां एक और प्रतिनियुक्ति अवधी पूर्ण कर चुके जनशिक्षकों ने ज़िला पंचायत सी.ई.ओ.को ज्ञापन दिया,जिसमें मांग की गई कि,जनशिक्षकों की वापसी काउंसलिंग करा कर की जाये.गौरतलब बात यह है कि,ज़िले से वर्तमान प्रतिनियुक्ति अमले की वापसी के आदेश हो चुके हैं,जिस कारण ये अमला थोड़ा निराश है,और निराशा का कारण है कि,उनकी स्कूल वापसी उनके अनुसार नही हो पा रही है.
         
               इधर जनपद शिक्षा केंद्र में नवीन प्रतिनियुक्ति पर जनशिक्षक पद पर भाविष्य में काम करने वाले जनशिक्षकों के आदेशों का वितरण किया गया.

शनिवार, 17 सितंबर 2016

सी एम हेल्प लाईन....


             जनपद शिक्षा केंद्र में आज जनशिक्षकों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई।जिसमें विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक,बी ए सी एवं जनशिक्षक उपस्थित हुए।जिसमें सी एम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण करने पर चर्चा की गई।


              बैठक में जनशिक्षक कैलाश कुमार कुशवाह,महेश शर्मा,महेश साहू,नवल सिंह दोहरे,सन्दीप श्रीवास्तव,धुर्व शर्मा,ओमकार सिंह रघुवंशी,ब्रजेश पंथी,कैलाश बाबू कुशवाह,नासिर खान,चिरोंजी लाल पाल,आदि उपस्थित हुए।बी आर सी निखलेश कुमार श्रीवस्तव ने समस्त जनशिक्षकों को निश्चित समय सीमा में सी एम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में बी ऐसी देवीलाल दिनकर ने भी जनशिक्षकों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित कीं।