सुवच्छता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुवच्छता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 नवंबर 2016

सुवच्छता रैलियां आयोजित हुईं.......


                      मध्य प्रदेश में आज का दिन सुवच्छता के नाम रहा,पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत आज सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के समस्त ग्रामों में सुवच्छता की जागरूकता जन-जन तक फैलाने के लिए स्कूली छात्र,छात्राओं की रैलियां निकाली गईं,मानव श्रृंखला निर्मित कर सुवच्छता की शपथ दिलाई गई.


  •     सुवच्छता रैली की तैयारी भी ज़ोर-शोर से की गई...

                  सम्पूर्ण मध्य प्रदेश की भाँति विकासखण्ड सिरोंज में भी सुवच्छता रैली की तैयारियाँ विगत दिनों से बी.आर.सी श्री नरेश रघुवंशी के नेतृत्व में की जा रहीं थीं.श्री नरेश रघुवंशी ने अपने अमले की इस सम्बन्ध में कई बैठकें भी लीं,सम्बंधितों को दायित्व सौंपे गए,और सोपें गए दायित्वों की समीक्षा का ही परिणाम है कि,आज विकासखण्ड के समस्त ग्रामों में सुवच्छता रैली का सफल आयोजन हुआ,जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और आम लोग भी सम्मिलित हुए.


         भारत के प्रधानमन्त्री जी द्वारा शुरू किये सुवच्छता अभियान की मशाल अब जन-जन तक पुहचाने का काम मध्य प्रदेश सरकार कर रही है.आम लोगों को सुवच्छता का महत्व समझाने के प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं,ग्रामों में शौचालयों का निर्माण कर,उसका उपयोग किये जाने का सन्देश बार-बार शासकीय महकमे द्वारा दिया जा रहा है.आज सुवच्छता रैली में शासन के अन्य विभाग भी सम्मिलित हुए,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ओ.पी.विश्वकर्मा,विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश रघुवंशी सहित जनपद पंचायत सी.ई.ओ. श्री राजनाथ सिंह व अन्य अधिकारियों ने इसमें सहभागिता की.


  

  •      बी.आर.सी.श्री नरेश रघुवंशी ने किया दौरा....

                     बी.आर.सी.श्री नरेश रघुवंशी ने विकासखण्ड में सुवच्छता रैली का जायज़ा लिया.उल्लेखनीय बात ये है कि,इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नरेश रघुवंशी थे,जिसकी तैयारीयां उनके द्वारा की जा रहीं थीं,आज श्री रघुवंशी सुवच्छता रैली में सम्मिलित होने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निकले,अनेक स्थानों पर वह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

                        आज मानव श्रृंखला बनाकर खुले में शौच से मुक्ति हेतु अनेक कार्यक्रम हुए,जिसमें सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए,सुवच्छता रैली में जनपद पंचायत अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए.


           स्कूली छात्र एवं छात्राओं के साथ शिक्षा विभाग का पूरा अमला सुवच्छता रैली के सफल आयोजन में सम्मिलित रहा.विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश रघुवंशी के प्रयासों से एक बड़ा कार्यक्रम बहुत अच्छे से सम्पन्न हुआ.सोशल साइट पर आज के कार्यक्रम के अनेक फोटो एवं गतिविधियाँ भिखरी पड़ी हैं,जो कि,चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
   आज सरकारी स्तर पर सुवच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का भी कार्य प्रारम्भ किया गया है.मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता लाने के प्रयास किये गए.खुले में शौच से मुक्ति का सन्देश दिया गया.शौचालय घर-घर में बनाने और उपयोग किये जाने का संकल्प लिया गया.

बुधवार, 26 अक्तूबर 2016

सुवच्छता की अलख जगाने के प्रयास.....


  • सुवछता की अलख जगाने के प्रयास

सुवच्छता

       मध्य प्रदेश में आज का दिन सुवच्छता के नाम रहा.विभिन्न स्थानों पर सुवच्छता को लेकर छात्र एवं छात्राओं की रैलियाँ आयोजित की गईं,बाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.देश भर में जो सुवच्छता की जागरूकता फैलाई जा रही है उसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं.भारत जैसे विशाल देश में कोई भी योजना,सन्देश को देश भर में अमल कराने में समय लगता है.धीमी गति से किन्तु सुखद परिणाम देने वाली सुवच्छता की जागरूकता मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रही है.लोग इसका महत्व समझ भी रहे हैं,सरकारी अमला अपने स्तर से भर पूर प्रयास भी कर रहा है.
सुवच्छता

  •            भगवन्तपुर में भी हुआ कार्यक्रम
             विकासखण्ड सिरोंज के ग्राम भगवन्तपुर में भी आज एक कार्यक्रम आयोजित करके सुवच्छता की अलख जगाई गई.हायर सेकण्डरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कल्पना जेन सहित समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की,स्कूल के बच्चों के प्रश्नों का समाधान किया गया,चित्र और वाद विवाद के माध्यम से सुवच्छता का महत्व समझाया गया.
सुवच्छता

सुवच्छता
  • जनपद सी.ई.ओ.एवं जनशिक्षक ने किया ग्रामों का दौरा......

            जनपद पंचायत सिरोंज के सी.ई.ओ. एवं जनशिक्षक उमकार सिंह रघुवंशी द्वारा भी आज विभिन्न ग्रामों का दौरा कर के सुवच्छता जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की गई.
सुवच्छता

  • जनशिक्षक बच्चों के बीच.....

                 जनशिक्षक कैलाश कुमार कुशवाह अपनी विशेष कार्य प्रणाली के लिए जाने जाते हैं इन्होंने भी आज विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया.कुछ समय बच्चों के बीच व्यतीत किया,बच्चों को सुवच्छता का महत्व भी समझाया गया.
              बात जब भी सुवच्छता की होती है तो नज़र के सामने सुवच्छ और सुंदर भारत की तस्वीर सामने होती है.लोगों का कहना है भारत सरकार ने जो सुवच्छता की अलख जगाई है,यदि इसे विशेष आयोजनों से हटा कर प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल कर लिया जाये तो,वह दिन दूर नही जब हमारा सुवस्थय,सुंदर और शक्तिशाली देश दुनिया के नक़्शे पर अपनी चमक बिखेर रहा होगा,इसके लिए सांकेतिक सफाई अभियानों के स्थान पर वास्तविक प्रयास किये जाने की ज़रूरत है.

सोमवार, 3 अक्तूबर 2016

साफ-सफाई की बाड़......


           मध्य प्रदेश में इन दिनों ऐसा लगता है कि,साफ सफाई की बाड़ आगई हो।अवसर है सुवच्छता पखवाड़े का।गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रारम्भ ये सुवच्छता पखवाड़ा 15 अक्टूबर तक चलेगा।सरकारी भवनों,स्कूलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



               मध्य प्रदेश में चल रहे इस सुवच्छता पखवाड़े की अच्छी बात ये है कि,यहां सांकेतिक साफ-सफाई नही हो रही है,बल्कि वास्तविक रूप से सुवच्छता का वातावरण निर्मित किया जा रहा है।जनशिक्षक कैलाश कुमार कुशवाह जी जान से साफ-सफाई में जुटे हुए चित्र में दिखाई दे रहे हैं।अपवाद की स्तिथि को छोड़ दें तो,मध्य प्रदेश में लोगों को सुवच्छता का महत्व समझाया गाया है।लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।वास्तव में यदि सुवच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया जाये तो,निश्चित रूप से सुवस्थय एवं सुवच्छ भारत का निर्माण होगा।

रविवार, 2 अक्तूबर 2016

गांधी जयन्ती और सुवच्छता.....


                    आज गाँधी जयंति का दिन मध्य प्रदेश में विशेष दिन के रूप में आयोजित हो रहा है।आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें जन समुदाय को भी सम्मिलित किया गया।



                 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में सुवच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।आज भी अनेक जगह साफ-सफ़ाई करते हुए लोग दिखाई दिए।ग्राम सभाओं में जनशिक्षक और सरकारी शिक्षकों ने भी अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।साथ ही आज से सुवच्छता अभियान की भी शरुआत की गई।सोचने समझने वाली बात यह है कि,विशेष अफसरों पर किया जाने वाले सुवच्छता कार्यक्रम को अगर हम हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें तो,निश्चित रूप से ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें।और सुवच्छ भारत और सुवस्थय भारत की कल्पना भी साकार होगी।और देश भर में सुवच्छता के लिए किये जाने वाले प्रयास भी सफल होंगे।

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

सुवच्छता पखवाड़ा.....


                आज जनपद पंचायत सिरोंज में वी.सी. आयोजित की जा रही है जिसमें सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित है।शासन वी.सी.के माध्यम से अपने विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करने लगा है,जिससे कम समय में अधिक लोगों से चर्चा हो जाती है जनता में भी यह लोकप्रिय है।इस बैठक में जनपद शिक्षा केंद्र का अमला भी सम्मिलित है।



         बैठक में सम्बंधितों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।जिसमें 2 अक्टूबर से सुवच्छता पखवाड़ा मनाये जाने के भी निर्देश हैं

शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

सुवच्छता

सुवच्छता
           सुवच्छता हमेंशा से ही एक ऐसा मुद्दा रहा है।जिस पर पहले हमने ज़ियादा सोच विचार नही किया है।पर देखने में ये आया है कि आज सुवच्छता का महत्व ज्यादा बड गया है।अब हर किसी को अपने आस पास और अपने परिवार के सुवच्छ और सूवस्थ रहने की चिंता है।ये अच्छी बात है