आर.टी.ई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आर.टी.ई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 सितंबर 2016

सत्यापन समाप्त .....


               सरकारी स्कूलों बच्चों के ज्ञान का अवलोकन करने का आज अंतिम दिन था।आज विभन्न सरकारी स्कूलों में जनशिक्षकों ने सत्यापन किया।ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बच्चों की शेक्षणिक गुणवत्ता जांचने के पश्चात इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें।


                     बच्चों के सत्यापन से अभिभावक भी प्रसन्न दिखाई दिए।बच्चों के पालकों की सोच ये है कि,बच्चों की दक्षता और ज्ञान के स्तर की जांच के बाद शायद कोई ऐसी नीति बने के,जो बच्चा जिस क्षेत्र में कमज़ोर है।उसके आंकलन के पश्चात उसकी सम्बंधित क्षेत्र में दक्षताओं का विकास किया जाये
जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अन्य निजी स्कूलों के बच्चों की तरह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।बात जो भी हो बेस लाइन सर्वे भी हो गया,सत्यापन भी हो गया।अब इसके आगे क्या होना है,उसका सभी को इंतेज़ार है।आप इस बारे में क्या सोचते हैं,लिखियेगा