निजी स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निजी स्कूल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

आज से नि:शुल्क प्रवेश प्रारम्भ.....


                        आज से अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश का दूसरा चरण प्रारम्भ हो गया है।शिक्षा के अधिकार क़ानून के तहत अब निजी स्कूलों में भी बच्चे फ्री में पड़ सकते हैं।पूर्व में नि:शुल्क प्रवेश शाला स्तर पर किये जाते थे।किन्तु इस वर्ष से शासन ने ये प्रक्रिया ऑन लाईन कर दी है।अब पालक अपने बच्चे का ऑन लाईन आवेदन करने के बाद जनपद शिक्षा केंद्र में नोडल अधिकारी से सत्यापन कराकर अपने बच्चे का निजी स्कूलों में प्रवेश करा सकेंगे।
आप जानते ही हैं कि नि:शुल्क प्रवेश के प्रथम चरण में अनेक बच्चे एडमिशन नही ले पाये थे।सभी पालकों को  इस चरण का इंतेज़ार था।अब ज़रूरत है समय पर ऑन लाईन आवेदन और नोडल सत्यापन की।सभी पालक जो निजी स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश अपने बच्चों को दिलवाना चाहते हैं।उन्हें समय पर अपना काम कर लेना चाहिए।

शनिवार, 17 सितंबर 2016

सत्यापन समाप्त .....


               सरकारी स्कूलों बच्चों के ज्ञान का अवलोकन करने का आज अंतिम दिन था।आज विभन्न सरकारी स्कूलों में जनशिक्षकों ने सत्यापन किया।ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बच्चों की शेक्षणिक गुणवत्ता जांचने के पश्चात इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें।


                     बच्चों के सत्यापन से अभिभावक भी प्रसन्न दिखाई दिए।बच्चों के पालकों की सोच ये है कि,बच्चों की दक्षता और ज्ञान के स्तर की जांच के बाद शायद कोई ऐसी नीति बने के,जो बच्चा जिस क्षेत्र में कमज़ोर है।उसके आंकलन के पश्चात उसकी सम्बंधित क्षेत्र में दक्षताओं का विकास किया जाये
जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अन्य निजी स्कूलों के बच्चों की तरह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।बात जो भी हो बेस लाइन सर्वे भी हो गया,सत्यापन भी हो गया।अब इसके आगे क्या होना है,उसका सभी को इंतेज़ार है।आप इस बारे में क्या सोचते हैं,लिखियेगा