प्रशिक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रशिक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016

डी.एड की मांग

                          मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सालों से डी.एड की मांग कुछ ज़्यादा ही बड़ गई है.जब से शिक्षा का अधिकार क़ानून लागू हुआ है तब से व्यवसायिक प्रशिक्षण की अहमियत लोगों के समझ में आने लगी है एक ज़माना था जब ज़िला प्रशिक्षण संस्थानों में डी.एड करने वाले आवेदकों की कमी होती थी और निर्धारित सीटें भी बड़ी मुश्किल से भर पाती थी.
 डी.एड की मांग क्यों बड़ी? 
               मध्य प्रदेश में संविदा शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-2 एवं 3 में डी.एड की अनिवार्यता के कारण भी इस डिप्लोमा की मांग बड़ गई है.आवेदक हज़ारों रुपये खर्च करके डी.एड की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं.बड़ी मशक्कत के बाद डी.एड में प्रवेश मिल पाता है.पर इस बात का भी विश्वास होता है कि पात्रता परीक्षा में अच्छे अंक लाकर संविदा शिक्षक की नोकरी तो मिल ही जायगी.ये बात अलग है कि पिछली पात्रता परीक्षा में डी.एड की डिग्री वाले कई आवेदकों को नोकरी आज तक नही मिली

बुधवार, 21 सितंबर 2016

शाला सिद्धि प्रशिक्षण ....


                   विदिशा में सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था बनाये रखने के लिए शिक्षकों को "शाला सिद्धी योजना" के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस्से पूर्व में भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया था।माना जा रहा है कि,यह प्रशिक्षण का अंतिम चरण है।इस प्रशिक्षण में शेष रहे एवं अनुपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है सिरोंज से जनशिक्षक कैलाश कुमार कुशवाह और सरदार सिंह प्रशिक्षण ले रहे हैं।उल्लेखनीय बात ये है कि,ये दोनो जनशिक्षक पूर्व में भी प्रशिक्षण ले चुके हैं।किन्तु प्रशिक्षण लेने के पश्चात भी इन्हें अनुपस्थित बता दिया गया था।मास्टर ट्रेनरों में सिरोंज में पदस्थ अजीत त्रिवैदि भी सम्मलित हैं।शासन प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए कुछ न कुछ नया करने का प्रयास कर रही है।उसी क्रम में ये योजना भी है।ये योजना कितनी सफल रहती है ये तो समय ही बताएगा।