बी.आर.सी. निरीक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बी.आर.सी. निरीक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

स्कूलों का निरीक्षण.....


                    आज बी.आर.सी श्री नरेश रघुवंशी अचानक ग्रामीण स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए,कुरवाई रोड पर निकल पड़े.साथ ले गए जनशक्षकों को भी नही मालूम था कि,कहां जाना है?इस प्रकार के निरीक्षण किसी बी.आर.सी द्वारा पहली बार देखे गए.बिना पूर्व सूचना कि,निरीक्षण से अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मोके पर ही मिल जाती है.आज श्री नरेश रघुवंशी द्वारा दर्जन भर स्कूलों का अकास्मिक निरीक्षण किया गया,सम्बंधित शाला प्रभारियों को आवशयक दिशा निर्देश भी दिए गए.जिन सरकारी स्कूलों में स्थिति सन्तोष जनक नही पाई गई,उनको नोटिस जारी किये गए हैं.

सोमवार, 26 सितंबर 2016

मुण्डराघाट का निरीक्षण....


             शिक्षा विभाग में जैसे निरीक्षणों का दौर निकल चला है।जनशिक्षक भी लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं।शालों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ।विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक निखलेश कुमार श्रीवास्तव भी सरकारी स्कूलों का सतत निरीक्षण करने के लिए जाने जाते हैं।इसी क्रम में बी आर सी निखलेश कुमार श्रीवास्तव ने आज प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मुण्डराघाट का निरीक्षण किया।शाला संचालन में सुधार हेतु सम्बंधित शाला प्रभारी को निर्देश दिए।सरकारी महकमे की सक्रियता से शिक्षा के स्तर में कुछ न कुछ सुधार होने के संकेत हैं