जनशिक्षक मॉनिटरिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जनशिक्षक मॉनिटरिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 सितंबर 2016

जनशिक्षकों की सतत मॉनिटरिंग....


              सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था हेतु लगातार निरीक्षण किये जा रहे हैं।इसी क्रम में जनशिक्षक ओमकार सिंह रघुवंशी ने आज शासकीय माध्यमिक शाला कसबाताल का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित शाला प्रभारी को आवशयक दिशा निर्देश भी दिए।

        इधर रतनबर्री जनशिक्षा केंद्र के अंतगर्त आने वाले स्कूलों में जनशिक्षक ज़ाहिद मोहम्मद और जनशिक्षक देवी सिंह राजपूत ने शालाओं का निरीक्षण किया।सम्बंधित जनशिक्षकों ने मध्यान्ह भोजन समूह को मीनू अनुसार भोजन वितरित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब बात यह है कि शासन सरकारी स्कूलों में बच्चों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।किन्तु फिर भी सरकारी स्कूलों के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार नही हो पा रहा है जो कि चिंता का विषय है।अब देखना यह है कि जनशिक्षकों के सतत मॉनिटरिंग से क्या कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें