निरीक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निरीक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 21 सितंबर 2016

उपसंचालक का सिरोंज दौरा.....


                   उपसंचालक का सिरोंज दौरा है।शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूलों का दौरा शिक्षा विभाग के आला अधिकारी कर रहे हैं।ये अधिकारी उन स्कूलों में जा रहे हैं जहां गत वर्ष परीक्षा परीणाम सन्तोष जनक नही था।शायद ये प्रयास हो कि,जो भी हो इस वर्ष रिज़ल्ट नही बिगड़ना चाहिए।शिक्षा के लिए ये एक अच्छा क़दम हो सकता है।ज़रूरत इस बात की है कि,आला अधिकारियों के निरीक्षण एवं दौरे केवल खाना पूर्ति बन कर ना रह जाये।क्योंकि देखने में ये आता है कि आला अधिकारियों की आने की खबर तो पहले ही लग जाती है।इस लिए सम्बंधित अधिकारी को रंग रोगन कर के सब कुछ अच्छा दिखा दिया जाता है।जबकि वास्तव में शिक्षकों और स्कूलों की भी अपनी समस्यायें हैं।जिनको भी हल किया जाना चाहिए।

सोमवार, 19 सितंबर 2016

निरीक्षण शाला का.....


              विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक निखलेश कुमार श्रीवास्तव ने आज प्राथमिक शाला इमलानी के स्कूल का निरीक्षण किया साथ ही माध्यमिक स्तर के बच्चों से भी चर्चा की।बी आर सी निखलेश कुमार श्रीवास्तव इमलानी रोड से विदिशा आवशयक मीटिंग में सम्मलित होने जा रहे हैं।इस रोड पर जितने भी सरकारी स्कूल सिरोंज विकास खण्ड अंतगर्त आते हैं।सभी का निरीक्षण करते हुए विदिशा रवाना हुए।इस दौरान सम्बंधितों को शाला के बेहतर सञ्चालन हेतु,आवशयक निर्देश बी आर सी ने दिए।