रिश्तों का इंसानी ज़िन्दगी में बड़ा महत्व है कुछ रिश्ते हम बनाते हैं और कुछ रिश्ते हमें विरासत में मिलते हैं।कुछ रिश्ते खून के रिश्ते होते हैं।खून के रिश्ते हमारी ज़िंदगी में बहुत महत्व पूर्ण होते हैं।किन्तु कुछ लोगों की सोच इसके विपरीत होती है।उनका मानना है कि खून के रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हैं हम नही बनाते बल्कि वोह हमें खुद ही मिलते हैं।किन्तु जो रिश्ते हम बनाते हैं।उनकी अहमियत हमारी ज़िन्दगी में ज़्यादा होना चाहिए,क्यों कि ऐसे रिश्ते हम अपनी समझ बूझ से बनाते हैं।इस तरह के रिश्ते मित्रों से बनते हैं।मित्रों का भी हमारी ज़िन्दगी में उतना ही महत्व होना चाहिए।जितना कि,अन्य सदस्यों का।
रिश्ते जो भी हों जेसे भी हों।निभाना ईमानदारी से चाहिए।जिस प्रकार आपने सुना होगा एक आइडिया ज़िन्दगी को बदल सकता है।उसी प्रकार एक अच्छा रिश्ता भी ज़िन्दगी खुशगवार बना सकता है।बात सिर्फ रिश्तों की अहमियत को समझने की है।और निभाने की है
1 टिप्पणी:
Ek rishte ko dusre rishte par afzaliyat Dena sahi nahi har rishte ki apni ek khas ehmiyat hai
एक टिप्पणी भेजें