बुधवार, 21 सितंबर 2016

उपसंचालक का सिरोंज दौरा.....


                   उपसंचालक का सिरोंज दौरा है।शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूलों का दौरा शिक्षा विभाग के आला अधिकारी कर रहे हैं।ये अधिकारी उन स्कूलों में जा रहे हैं जहां गत वर्ष परीक्षा परीणाम सन्तोष जनक नही था।शायद ये प्रयास हो कि,जो भी हो इस वर्ष रिज़ल्ट नही बिगड़ना चाहिए।शिक्षा के लिए ये एक अच्छा क़दम हो सकता है।ज़रूरत इस बात की है कि,आला अधिकारियों के निरीक्षण एवं दौरे केवल खाना पूर्ति बन कर ना रह जाये।क्योंकि देखने में ये आता है कि आला अधिकारियों की आने की खबर तो पहले ही लग जाती है।इस लिए सम्बंधित अधिकारी को रंग रोगन कर के सब कुछ अच्छा दिखा दिया जाता है।जबकि वास्तव में शिक्षकों और स्कूलों की भी अपनी समस्यायें हैं।जिनको भी हल किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: