सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

साफ-सफाई की बाड़......


           मध्य प्रदेश में इन दिनों ऐसा लगता है कि,साफ सफाई की बाड़ आगई हो।अवसर है सुवच्छता पखवाड़े का।गांधी जयंती 2 अक्टूबर से प्रारम्भ ये सुवच्छता पखवाड़ा 15 अक्टूबर तक चलेगा।सरकारी भवनों,स्कूलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



               मध्य प्रदेश में चल रहे इस सुवच्छता पखवाड़े की अच्छी बात ये है कि,यहां सांकेतिक साफ-सफाई नही हो रही है,बल्कि वास्तविक रूप से सुवच्छता का वातावरण निर्मित किया जा रहा है।जनशिक्षक कैलाश कुमार कुशवाह जी जान से साफ-सफाई में जुटे हुए चित्र में दिखाई दे रहे हैं।अपवाद की स्तिथि को छोड़ दें तो,मध्य प्रदेश में लोगों को सुवच्छता का महत्व समझाया गाया है।लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।वास्तव में यदि सुवच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया जाये तो,निश्चित रूप से सुवस्थय एवं सुवच्छ भारत का निर्माण होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: