बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

नवीन जनशिक्षक चलाएंगे मिशन....

                   विगत दिवस ज़िला मुख्यालय पर नवीन जनशिक्षकों और विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के पदों पर ज़िला स्तर पर काउन्सलिंग आयोजित की गई।लगभग 18 जनशिक्षकों के पदों पर अध्यापकों ने अपनी सहमती दी।एक वर्ष पूर्व से चली आरही ये प्रतिनियुक्ति की प्रकिर्या अब जाकर अमल में आई है।अभी भी प्रतिनियुक्ति आदेश का इंतेज़ार सम्बंधितों दुआरा किया जा रहा है।वहीं वर्तमान में कार्यरत जनशिक्षक बी.ए.सी अपनी काउन्सलिंग का इंतेज़ार कर रहे हैं।शिक्षा विभाग में मिशन में कोई स्थाई पद नही होते हैं प्रतिनियुक्ति से काम चलाया जा रहा है।अब नवीन जनशिक्षक और बी ए सी मिशन चलाएंगे।अभी आदेश आना बाकी है किन्तु फिर भी नवीन प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अध्यापकों को बधाई दी जा रही है।सम्बंधितों के उत्साह को देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा कि,मिशन अब भी उसी उत्साह और लगन से काम करेगा,जैसा कि वर्तमान में करता आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: